Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मार्टिन और लेंगर ने इंग्लैंड की पीठ थपथपाई

पूर्व टेस्ट सलामी बल्लेबाज जस्टिन लेंगर ने कहा कि जिस प्रकार का खेल इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने एडिलेड टेस्ट में दिखाया वह काबिलेतारीफ है। लेंगर का कहना है कि यह बहुत साधारण सी बात है कि जो टीम अच्छा खेलती है, जीत उसी की होती है।



लेंगर ने 'बीबीसी' पर जारी अपने स्तंभ में लिखा है, "अगर आप कैच टपकाएंगे, रन आउट करने के मौके गंवाएंगे, अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठाएंगे और पारी में सिर्फ पांच विकेट चटकाएंगे तो फिर आप मैच के अंत में शेंपेन पीना का मजा कैसे ले सकते हैं।"

लेंगर का यह कटाक्ष आस्ट्रेलिया के खराब प्रदर्शन को इंगित करता है। एक तरफ जहां इंग्लैंड की टीम ने चैम्पियनों की तरह खेल दिखाया वहीं आस्ट्रेलियाई टीम घरेलू दर्शकों से मिल रही वाहवाही के बावजूद फिसड्डी साबित हुए।

मार्टिन ने तो एक कदम आगे जाकर कहा कि इंग्लैंड ने जिस स्तर का खेल दिखाया है, उससे तो यही साबित होता है कि यह श्रंखला उसी के नाम रहेगी। मार्टिन ने खासतौर पर इंग्लिश टीम की मनोदशा की सराहना की।

बकौल मार्टिन, "शाबाश, वाकई इंग्लैंड की टीम इस जीत की हकदार है। इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने आस्ट्रेलिया दौरे पर आने के बाद से ही अपना मनोबल बनाए रखा है। ऐसे में अगर वे आज जीत का लुत्फ ले रहे हैं तो फिर क्या बुराई है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Wednesday, December 8, 2010, 19:25 [IST]
Other articles published on Dec 8, 2010
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+