शॉर्ट-पिच गेंदों से नहीं घबराते हम : धौनी
धौनी ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका में गुरुवार से शुरू हो रही टेस्ट श्रृंखला के लिए उछाल लेने वाली पिचें तैयार की गई हैं क्योंकि यहां के लोग मानते हैं कि भारतीय बल्लेबाज शॉर्ट-पिच गेंदों को खेलने में कमजोर हैं लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। भारतीय बल्लेबाजों को इस तरह की कोई चिंता नहीं है।
सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क मैदान पर सोमवार को टीम के पहले अभ्यास सत्र के बाद धौनी ने कहा कि उनकी टीम अच्छी लय में है और उसके जेहन में दक्षिण अफ्रीका में उसका खराब रिकार्ड नहीं घूम रहा है।
धौनी ने कहा, "हमें ऐसे सवालों की आदत पड़ चुकी है। हमसे अक्सर पूछा जाता है कि हम विपक्षी गेंदबाजों की शार्ट-पिच गेंदों का सामना करने के लिए किस तरह तैयार हैं लेकिन मैं साफ कर देना चाहता हूं कि हम इसे लेकर चिंतित नहीं हैं। हमारे खिलाड़ी दक्षिण अफ्रीकी माहौल से परिचित हैं और इस कारण हम अपने अच्छे प्रदर्शन को लेकर आश्वस्त हैं।"
दक्षिण अफ्रीका में पहली टेस्ट श्रृंखला जीतने के लिए प्रयासरत भारत का रिकार्ड अच्छा नहीं रहा है। उसे यहां खेले गए 12 टेस्ट मैचों में से सिर्फ एक में जीत मिली है।
धौनी ने कहा कि कोच गैरी कर्स्टन के दक्षिण अफ्रीका का होना भारतीय टीम के लिए फायदेमंद साबित हो रहा है। बकौल धौनी, "कर्स्टन ने हमें कुछ उपयोगी जानकारियां दी हैं। वह न सिर्फ हमारे खिलाड़ियों को जानते हैं बल्कि उन्हें दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों की सोच का भी अंदाजा है। यह हमारे लिए महत्वपूर्ण है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications