आईटीटीएफ प्रो-टूर ग्रैंड फाइनल्स में खेलेंगे शरत और शुभोजीत
शरत और शुभोजीत साल के अंत में होने वाले इस नामी टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाले भारत के पहले खिलाड़ी हैं।
विश्व के 48वें वरीयता प्राप्त खिलाड़ी शरत को एकल मुकाबलों के लिए इस टूर्नामेंट में खेलने की योग्यता मिली है। इसके अलावा वह युगल मुकाबलों में शुभोजीत के साथ अपनी चुनौती पेश करेंगे।
दिल्ली में अक्टूबर में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वली इस जोड़ी ने आईटीटीएफ फाइनल्स में जगह बनाने वाली आठ जोड़ियों में खुद को शामिल कराया है।
शरत ने गुरुवार को जारी बयान में कहा, "यह मेरे लिए ही नहीं बल्कि भारतीय टेबल टेनिस के लिए भी महान खबर है।"
आईटीटीएफ फाइनल्स में दक्षिण कोरिया, जापान, बेलारूस और जर्मन के टेबल टेनिस खिलाड़ियों का जलवा दिखेगा। चीन ने इन मुकाबलों के एकल और युगल में खेलने की पुष्टि की है। इस टूर्नामेंट के लिए बेलारूस के व्लादिमीर सैम्सोनोव को एकल वर्ग में सर्वोच्च वरीयता दी गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications