Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

एशियाड-2010 (मुक्केबाजी) : सेमीफाइनल में हारे समोता, जीता कांस्य (लीड-3)

समोता को बुधवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में चीन के झेलई झांग ने 15-3 के भारी अंतर से पराजित किया। लम्बे कद के झांग के मुक्कों के आगे समोता बेबस नजर आए।

यह मुकाबला पूरे तीन राउंड तक नहीं चल सका। रेफरी ने समोता को लगी चोट को देखते हुए मुकाबला तीसरे दौर में रोक दिया। समोता ने राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण जीता था।

इससे पहले, विकास कृष्णन ने 60 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में पहुंचकर देश के लिए कम से कम एक रजत पदक पक्का किया।

विकास ने बुधवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में उज्बेकिस्तान के मुक्केबाज हुर्शीद तोजीबेव को 7-0 से पराजित किया।

52 किलोग्राम वर्ग में भारत को निराश मिली। दिग्गज मुक्केबाज सुरंजय सिंह सेमीफाइनल में हार गए। सुरंजय को चीन के योंग चांग ने 6-5 से पराजित किया। इस हार के बावजूद सुरंजय कांस्य जीतने में सफल रहे।

इससे पहले, कविता गोयत 69-75 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल में हार गईं। कविता को चीन की जिनजी ली ने 5-1 से पराजित किया। इस हार के बावजूद कविता को कांस्य पदक प्राप्त हुआ है।

कविता ने पहले राउंड में एक अंक प्राप्त किया जबकि ली ने पहले राउंड में तीन और चौथे राउंड में दो अंक हासिल किए। कविता ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में कजाकिस्तान की मेरिना वोलनोवा को कड़े संघर्ष के बाद 8-7 से पराजित किया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Story first published: Wednesday, November 24, 2010, 16:00 [IST]
Other articles published on Nov 24, 2010
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+