Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

यह जीत लंदन ओलम्पिक के लिए प्रेरित करेगी : सायना

उल्लेखनीय है कि सायना कई बार सार्वजनिक तौर पर कह चुकी हैं कि उनका सपना ओलम्पिक में स्वर्ण पदक जीतना है। वह कहती हैं कि लंदन ओलम्पिक से पहले मिली इस जीत से उनका आत्मविश्वास अवश्य बढ़ा होगा।

जीत से गदगद सायना ने कहा, "मुझे विश्वास नहीं हो रहा है। मेरे लिए यह जीत बहुत खास है। अगला वर्ष बहुत कठिन है। मेरा पहला लक्ष्य ओलम्पिक क्वालीफायर में अच्छा खेलना है और उसके बाद फिटनेस के इसी स्तर को ओलम्पिक में बनाए रखना है।"

हांगकांग खिताब जीतने के बाद सायना विश्व की नम्बर एक खिलाड़ी बनने की दहलीज पर हैं। उन्होंने कहा, "मैंने यह नहीं सोचा था कि वर्ष की समाप्ति तक मैं नंबर एक स्थान के नजदीक पहुंच जाऊंगी।"

भारत को 28 वर्ष बाद हांगकांग खिताब दिलाने वाली सायना ने कहा, "मुझे उम्मीद नहीं थी कि मैं नम्बर एक स्थान के नजदीक पहुंच जाऊंगी और अब मैंने लगभग उस स्थान को हासिल कर लिया है। मैंने इस वर्ष की समाप्ति तक शीर्ष पांच में बने रहने का लक्ष्य निर्धारित किया था। लोग मुझसे पूछते थे कि आप कब नंबर वन बनोगी? यह खुशी का समय है।"

सायना ने खिताबी जीत का श्रेय अपने कोच और माता-पिता को दिया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Sunday, December 12, 2010, 20:00 [IST]
Other articles published on Dec 12, 2010
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+