Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

शतक लगाकर हॉरित्ज ने किया वापसी का दावा

हॉरित्ज ने साउथ आस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी चार दिवसीय मैच में नाबाद 126 रन बनाए। इस दौरान हॉरित्ज ने 301 गेंदों का सामना कर 13 चौके और एक छक्का लगाया।

हॉरित्ज टीम से निकाले जाने के बाद से गेंद और बल्ले के साथ लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। पिछले सप्ताह उन्होंने पश्चिमी आस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ स्थित वाका क्रिकेट मैदान पर सात विकेट चटकाए थे।

एशेज श्रृंखला-2010 के लिए चयनकर्ताओं ने आस्ट्रेलियाई टीम में हॉरित्ज की जगह स्पिन गेंदबाज जेवियर डोर्थी को तरजीह दी है लेकिन डोर्थी शुरुआती दो मैचों में नाकाम रहे हैं।

डोर्थी ब्रिस्बेन और एडिलेड टेस्ट में अपनी छाप छोड़ने में असफल रहे हैं। डोर्थी ने इस दौरान केवल तीन विकेट झटके हैं जिसमें ब्रिस्बेन के दो और एडिलेड के एक विकेट शामिल है।

आस्ट्रेलिया को इंग्लैंड के हाथों एडिलेड टेस्ट में पारी और 71 रनों से हार का सामना करना पड़ा था, ऐसे में 29 वर्षीय हॉरित्ज ने तीसरे टेस्ट मैच के लिए टीम में वापसी के लिए मजबूत दावा ठोक दिया है।

एशेज श्रृंखला का तीसरा टेस्ट मैच 16 दिसम्बर से पर्थ के वाका मैदान पर खेला जाएगा। इस मैच के लिए क्रिकेट आस्ट्रेलिया के चयनकर्ता दूसरे टेस्ट मैच में खेलने वाली टीम में व्यापक फेरबदल कर सकते हैं। इस लिहाज से हॉरित्ज की वापसी के रास्ते आसान हुए हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:51 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+