बट्ट को देश के लिए दोबारा खेलने का भरोसा
बट्ट ने वेबसाइट 'स्काई स्पोर्ट्स' से बातचीत के दौरान कहा कि क्रिकेट के प्रति उनके प्यार ने अब तक उन्हें किसी भी तरह के भ्रष्टाचार से दूर रखा है और इसी कारण वह मानते हैं कि एक न एक दिन वह पाकिस्तान के लिए जरूर खेलेंगे।
बट्ट ने कहा, "क्रिकेट से प्यार के कारण मैं यहां तक पहुंचा हूं। यह प्यार किसी और चीज से बहुत बड़ा है। इसके रास्ते में भ्रष्टाचार जैसी तुच्छ चीज की कोई जगह नहीं। इस कारण मैं मानता हूं कि मेरे लिए अपने देश की ओर से खेलने दिन अभी लदे नहीं हैं। मैं दोबारा वापसी करुं गा।"
"मैंने ऐसा कोई काम नहीं किया है, जिस कारण मुझे यह सोचने पर मजबूर होना पड़े कि मेरा अंतर्राष्ट्रीय करियर समाप्त हो चुका है। मेरे ऊपर जो आरोप लगे हैं, वे बेबुनियाद हैं। उनकी सुनवाई चल रही है। आरोप साबित होने तक कुछ नहीं कहा जा सकता। मैं जानता हूं कि अल्लाह मेरे साथ है और एक दिन मेरी जीत होगी।"
इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया के साथ खेली गई टेस्ट श्रृंखला के लिए पाकिस्तानी टीम का कप्तान नियुक्त किए गए बट्ट के अलावा मोहम्मद आसिफ और मोहम्मद आमेर को आईसीसी ने स्पॉट फिक्सिंग मामले में निलंम्बित कर दिया है।
आईसीसी ने इन तीनों खिलाड़ियों को निलंबन के खिलाफ अपील करने की छूट दी थी लेकिन उसने हाल ही में बट्ट और आमेर की अपील को ठुकरा दिया। आसिफ ने अपील नहीं की थी। तीनो खिलाड़ियों पर लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान स्पॉट फिक्सिंग का आरोप है।
इस सम्बंध में तीनों खिलाड़ियों को फिर से अपनी बात आईसीसी के सामने रखने के लिए कहा गया है। गुल इसी काम में बट्ट की मदद कर रहे हैं। आईसीसी 6-11 जनवरी तक दोहा में इस मामले की सुनवाई करेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications