गेंदबाजों का फिटनेस अहम होगा : द्रविड़
विश्व की सर्वोच्च वरीयता प्राप्त टेस्ट टीम भारत और दूसरी वरीयता प्राप्त टीम दक्षिण अफ्रीका के बीच 16 दिसम्बर से सेंचुरियन में पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा। इस श्रृंखला के अंतर्गत तीन टेस्ट मैच खेले जाएंगे।
द्रविड़ मानते हैं कि दक्षिण अफ्रीका के साथ भारत की भिड़त कांटे की होगी लेनिक अगर भारतीय तेज गेंदबाज हालात के मुताबिक प्रदर्शन करने में सफल रहे तो भारत का पलड़ा भारी हो सकता है।
समाचार पत्र 'स्पोर्ट्स24' से बातचीत के दौरान द्रविड़ ने कहा, "इस श्रृंखला में कांटे की भिड़ंत होगी लेकिन मेरा मानना है कि अगर हमारे तेज गेंदबाज हालात के मुताबिक गेंदें डालने में सफल रहे तो हम काफी अच्छा कर सकते हैं।"
भारत ने 1992 के बाद से अब तक दक्षिण अफ्रीका में एकमात्र टेस्ट मैच जीता है। 37 वर्षीय द्रविड़ इस आंकड़े से चिंतित हैं। इसके बावजूद द्रविड़ को अपनी टीम की आक्रमण पंक्ति पर भरोसा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications