महिला टीम के स्वागत के लिए नहीं पहुंचे हॉकी अधिकारी
इंदिरा गांधी हवाई अड्डे पर अपने फीके स्वागत से निराश भारतीय टीम के कोच एम.के. कौशिक ने कहा कि वह कम से कम हॉकी अधिकारियों के यहां मौजूद रहने की उम्मीद कर रहे थे लेकिन उन्होंने इसकी जरूरत नहीं समझी।
कौशिक ने आईएएनएस को बताया, "हम मंगलवार सुबह ही दिल्ली पहुंच गए थे। हमें आशा थी कि हॉकी अधिकारी हमारे स्वागत के लिए जरूर आएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। मैं शिकायत नहीं कर रहा हूं। मुझे इस बात का दुख है कि अगर कोई अधिकारी हाथ में गुलदस्ता लिए इन लड़कियों (खिलाड़ियों) से हंसकर मिल लेता तो इनका मनोबल बना रहता।"
इसकी सफाई में हॉकी इंडिया के महासचिव मोहम्मद असलम ने कहा कि चूंकि यह पहले से तय था कि खिलाड़ी हवाई अड्डे से ही अपने-अपने घर रवाना हो जाएंगी, लिहाजा उनके स्वागत का कार्यक्रम नहीं रखा गया।
असलम ने कहा, "खिलाड़ी एक महीने से भी अधिक समय से अपने घर नहीं गई थीं। यह फैसला हुआ था कि दिल्ली पहुंचने के साथ ही सभी खिलाड़ी अपने-अपने घरों को रवाना हो जाएंगी। इसके लिए हमने सारी व्यवस्था कर ली थी। यही कारण है कि हम बाद में उनके स्वागत में एक कार्यक्रम का आयोजन करेंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications