Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

रणजी ट्रॉफी : दिल्ली ने दर्ज की पहली जीत

असम की टीम फॉलोआन खेलते हुए दूसरी पारी में 291 रन पर आउट हो गई। दिल्ली को जीत के लिए 59 रनों का लक्ष्य मिला। उसने 3 विकेट के नुकसान पर 61 रन बनाकर मैच अपने कब्जे में कर लिया। असम ने दूसरी पारी में 239 रन बनाए थे जबकि दिल्ली ने पहली पारी में 472 रन बनाए।

दिल्ली की ओर से सलामी बल्लेबाज उन्मुक्त चंद (37) और योगेश नागर (7) नाबाद लौटे। उन्मुक्त ने 39 गेंदों का सामना कर पांच चौके लगाए। नागर ने 12 गेंदों में एक चौके लगाए।

शिखर धवन को तीन रन के निजी स्कोर पर रंजीत कुमार माली ने बोल्ड किया। आदित्य जैन ने पांच रन बनाए। आदित्य को माली ने पगबाधा आउट किया।

पुनीत बिष्ट को अबू नेचिम अहमद ने सात रन के स्कोर पर पगबाधा आउट किया। पुनीत ने 19 गेंदों में एक चौके लगाए।

चौथे दिन की शुरुआत कल के नाबाद सलामी बल्लेबाज धीरज जाधव (69) और गोकुल शर्मा (25) ने की। दोनों बल्लेबाजों ने दिन की शुरुआत सम्भलकर की।

जाधव ने शानदार 122 रन बनाए। उन्होंने 251 गेंदों का सामना करते हुए 15 चौके लगाए। सुयाल ने उन्मुक्त के हाथों कैच कराकर जाधव की पारी का अंत किया।

गोकुल ने 56 रनों की पारी खेली। नरवाल की गेंद पर धवन को कैच देने से पहले गोकुल ने 140 गेंदों में 9 चौके लगाए। जाधव और गोकुल ने चौथे विकेट के लिए 129 रनों की साझेदारी निभाई।

परवेज अजीज (7), अबू नेचिम अहमद (शून्य) और रंजीत (4) को सुयाल ने अपना शिकार बनाया जबकि अरलेन कोनवर को नरवाल ने बोल्ड किया। धीरज गोस्वामी 7 रन बनाकर नाबाद लौटे।

असम की ओर से रंजीत ने सर्वाधिक दो जबकि अहमद ने एक विकेट चटकाए। सुयाल ने तीसरे दिन असम की पहली पारी में हैट्रिक बनाकर चार विकेट झटके थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Saturday, December 4, 2010, 17:25 [IST]
Other articles published on Dec 4, 2010
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+