Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

जयपुर एकदिवसीय : प्रवीण ने दिया मेहमानों को पहला झटका (लीड-1)

चेन्नई, 10 दिसम्बर (आईएएनएस)। एम.ए. चिदम्बरम स्टेडियम में शुक्रवार को जारी पांचवें और आखिरी एकदिवसीय मुकाबले में भारतीय टीम के तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड टीम को पहले ही ओवर में करारा झटका दिया है।

प्रवीण ने मैच की चौथी गेंद पर मार्टिन गुपटिल को पार्थिल पटेल के हाथों विकेट के पीछे कैच कराया। उस समय मेहमान टीम का खाता भी नहीं खुल सका था।

मेहमान टीम ने तीन ओवरों की समाप्ति के बाद एक विकेट खोकर 14 रन बना लिए हैं। जेमी होव ने खाता नहीं खोला है जबकि ब्रेंडन मैक्लम 14 रन बनाकर खेल रहे हैं। मैक्लम ने सात गेंदों का सामना करते हुए तीन चौके लगाए हैं।

भारत ने पांच मैचों की इस श्रृंखला में 4-0 की बढ़त बना रखी है। अब उसका लक्ष्य इस श्रृंखला को 5-0 के अंतर से जीतना होगा। यह श्रृंखला पूरी तरह एकतरफा साबित हुई है। मेहमान टीम भारतीय खिलाड़ियों के सामने पूरी तरह बेबस नजर आई है। ऐसा तब हुआ है जब भारतीय टीम अपनी पूरी ताकत के साथ मैदान में नहीं उतरी है।

मेहमान टीम के सामने अंतिम मैच जीतने और अपनी साख पर लगे दाग को एक सिरे तक धोने का काफी दबाव है। बीते चार मैचों के प्रदर्शन को देखते हुए यह कहना बहुत मुश्किल है कि कीवी टीम इस मैच में वाकई कुछ उलटफेर कर पाएगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Friday, December 10, 2010, 15:25 [IST]
Other articles published on Dec 10, 2010
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+