Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

फार्मूला वन : विलियम्स के दूसरे चालक होंगे माल्दोनादो

वेबसाइट 'यूरो स्पोर्ट डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक 25 वर्षीय माल्दोनादो आगामी सत्र में निको हल्केनबर्ग का स्थान लेंगे। फार्मूला वन का टिकट पाने वाले वह वेनेजुएला के दूसरे चालक हैं।

2011 सत्र में माल्दोनादो ब्राजीली चालक रुबेन्स बारिकेलो के साथ विलियम्स की चुनौती पेश करेंगे। इससे पहले वेनेज्वेला के जॉनी केसोटो ने 1983-84 में फार्मूला वन में हिस्सा लिया था।

विलियम्स टीम के प्रमुख फ्रेंक विलियम्स ने कहा है कि उन्होंने जीपी-2 सत्र के दौरान तीन साल पहले माल्दोनादो को देखा था और तभी से उन्होंने तय कर लिया था कि वह एक न एक दिन उन्हें जरूर मौका देंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Thursday, December 2, 2010, 14:00 [IST]
Other articles published on Dec 2, 2010
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+