Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

टेनिस स्टार सैम्प्रास की ट्रॉफियां चोरी

समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक अमेरिका के समाचार पत्र 'लास एंजेलिस टाइम्स' को दिए साक्षात्कार में सैम्प्रास ने बताया कि उनकी जीवन भर की ट्रॉफियां सुरक्षित लॉकरों से चोरी चली गई हैं। यह चोरी पिछले महीने हुई है।

सैम्प्रास ने कहा, "ट्रॉफियों के रूप में मेरे पास पूरा एक इतिहास था। अब मेरे टेनिस जीवन की कोई याद मेरे पास नहीं रह गई है।"

सैम्प्रास को हालांकि इस बात का संतोष है कि उनकी 13 ग्रैंड स्लैम ट्राफियां उनके पास हैं। सैम्प्रास ने कुल 14 ग्रैंड स्लैम खिताब जीते हैं। उनके मुताबिक 1994 में जीती गई आस्ट्रेलियन ओपन ट्रॉफी चोरी हो गई है।

पुलिस ने इस सम्बंध में छानबीन शुरू कर दी है। सैम्प्रास को किसी पर शक नहीं है। पुलिस का कहना है कि सैम्प्रास को इस बात की कतई उम्मीद नहीं थी कि उनकी ट्रॉफियों पर किसी की बुरी नजर है।

सैम्प्रास इस चोरी से आहत हैं। अपने करियर में कुल 64 ट्रॉफियां जीतने वाले सैम्प्रास ने कहा, "मैं आहत हूं। मैंने सोचा था कि मैं अपना सामान सुरक्षित जगह पर रख रहा हूं। मैंने यही समझकर इन्हें लॉकर में रखा था कि यहां सुरक्षा कैमरे हैं लेकिन मैं गलत था।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:51 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+