Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

जेसीटी और चर्चिल ब्रदर्स के बीच मैच ड्रॉ

मैच के 37वें मिनट में बलवंत सिंह ने गोल कर जेसीटी को शुरुआती बढ़त दिलाई।

गत उपविजेता चर्चिल ब्रदर्स की ओर से कप्तान ओडाफे ओनयेका अकोली ने सिर से 65वें मिनट में गोल कर अपनी टीम को बराबरी दिला दी।

आईलीग में चर्चिल ने लगातार दूसरा ड्रॉ खेला। इससे पहले चर्चिल ने डेम्पो के साथ 1-1 से ड्रॉ खेला था।

चर्चिल के कोच विन्सेंट सुब्रह्मण्यम ने कहा, "हमने इस मैच में तीन अंक हासिल करने के मौके गंवा दिए। मैं परिणाम से खुश नहीं हूं। ओडाफे के ऊपर आज ज्यादा दबाव था। अगर आप तीन-चार मौके गंवाते हैं तो आप मैच नहीं जीत सकते।"

जेसीटी के कोच परमिंदर सिंह ने कहा,"हमने इस लीग में खराब शुरुआत की थी लेकिन इस मैच में हमने मजबूत टीम के सामने अच्छा प्रदर्शन किया।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, December 7, 2010, 20:00 [IST]
Other articles published on Dec 7, 2010
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+