रणजी ट्रॉफी : भोजनकाल तक मुम्बई ने बनाए 123 रन
भोजनकाल तक रोहित शर्मा 46 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 29 और सूर्यकुमार यादव 26 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 24 रन बनाकर नाबाद लौटे।
इससे पहले, मुम्बई की शुरुआत बेहद खराब रही। उसने 47 रन के कुल योग पर ही अपने तीन विकेट गंवा दिए थे। साहिल कुकरेजा (27) और ओनकार गौरव (1) के रूप में मुम्बई ने अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों को सस्ते में गंवा दिया।
प्रफुल्ल बघेला (10) ने भी निराश किया। कप्तान वसीम जाफर से मुम्बई की टीम को काफी उम्मीदें थीं लेकिन वह भी 32 रनों के व्यक्तिगत योग तक पहुंचकर अपना नयंत्रण खो बैठे।
जाफर और रोहित ने चौथे विकेट के लिए 47 रन जोड़े लेकिन इस साझेदारी से इस अहम मुकाबले में मुम्बई की मुश्किल कम होने वाली नहीं थी। इसके बाद यादव और रोहित पांचवें विकेट के लिए 29 रन जोड़ चुके हैं।
अपने पिछले मैच में रेलवे के हाथों करारी शिकस्त झेलनी वाली दिल्ली के लिए सुमित नरवाल और प्रदीप सांगवान ने एक-एक विकेट झटका है जबकि परविंदर अवाना को दो सफलता मिली है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications