आगरा राष्ट्रीय महिला खेल प्रतियोगिता में 600 प्रतियोगी लेंगे हिस्सा
क्षेत्रीस क्रीड़ा अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि खिलाड़ियों के ठहरने की व्यवस्था की गई है। सोमवार से यह प्रतियोगिता आरंभ हो रही है।
तेज कौल के नेतृत्व में भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) की एक टीम यहां होने वाले आयोजनों पर नजर रखेगी। एथलेटिक्स के अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षक रुस्तम खान यहां ट्रैक पर नजर रखे हुए हैं।
आयोजन समिति के सदस्यों ने रविवार की शाम को संवाददाताओं को बताया कि टेनिस और बैडमिंटन खेलों के आयोजन स्थल तैयार हो चुके हैं।
प्रतियोगिता की शुरुआत राज्य के बागवानी मंत्री नारायण सिंह करेंगे।
राज्य के खेल निदेशक हरि ओम ने दो दिन पहले आयोजन स्थलों का दौरा किया और अधिकारियों को हिदायत दी कि प्रतियोगियों को किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
खेल अधिकारियों ने बताया कि महिलाओं के लिए यह सबसे बड़ी खेल प्रतियोगिता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications