नई दिल्ली, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। राष्ट्रमंडल खेलों में बुधवार को भारत के शरत कमल और शुभोजीत साहा की जोड़ी ने टेबल टेनिस के युगल मुकाबले में स्वर्ण पदक जीत लिया। फाइनल में उन्होंने सिंगापुर के गाओ निंग व यांग जी को 3-2 से हराया।
इससे पहले एकल मुकाबले रजत पदक हासिल करने वाले शरत ने अपने साझीदार के साथ मिलकर सिंगापुर की जोड़ी के खिलाफ अपनी बढ़त बनाई। उन्होंने सिंगापुरी जोड़ी को 9-11, 12-10, 11-4, 5-11, 11-8 से हराया।
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का यह 33वां स्वर्ण पदक है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।