Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

कोच बने शेन बांड

वेबसाइट 'स्टफ डॉट को डॉट एनजेड' के मुताबिक बांड ने कहा है कि वह एक दिन पूर्वकालिक कोच बनना चाहते हैं और ट्वेंटी-20 एचआरवी कप के लिए मिली मौजूदा जिम्मेदारी इस सफर में उनके लिए एक शुरूआत की तरह है।

इस वर्ष मई में क्रिकेट को अलविदा कहने वाले बांड ने कहा, "मुझे सहायक कोच की भूमिका दी गई है। मैं हर विभाग में काम कर सकता हूं लेकिन मैं अपनी टीम को मुख्य रूप से गेंदबाजी में मदद करूंगा। कोचिंग लम्बे समय से मेरे दिमाग में था और अब मैंने पूर्णकालिक तौर पर इसी पर ध्यान लगाना शुरू कर दिया है।"

चोट से परेशान रहने वाले बांड ने नौ वर्ष के अंतर्राष्ट्रीय करियर में सिर्फ 18 टेस्ट और 80 एकदिवसीय मैच खेले। टेस्ट मैचों में उनके नाम 87 विकेट दर्ज हैं जबकि एकदिवसीय मैचों में उन्होंने कुल 147 विकेट लिए हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Sunday, December 5, 2010, 16:00 [IST]
Other articles published on Dec 5, 2010
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+