पर्थ टेस्ट : इंग्लैंड 187 पर धराशायी, आस्ट्रेलिया को 81 रन की बढ़त
मिशेल जॉनसन (38/6) और रेयान हैरिस (59/3) की उम्दा गेंदबाजी की बदौलत आस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को सस्ते में समेटते हुए न सिर्फ 81 रनों की बढ़त बना ली है बल्कि अब उसके सामने इस श्रृंखला में वापसी करने का सुनहरा मौका है। पांच मैचों की श्रृंखला में मेजबान टीम 0-1 से पिछड़ रही है।
टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए आस्ट्रेलिया की पहली पारी 268 रनों के मामूली योग पर समेटने के बाद इग्लैंड ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक बिना कोई विकेट गंवाए 29 रन बना लिए। तब तक हालात पूरी तरह इंग्लैंड के पक्ष में था लेकिन दूसरे दिन आस्ट्रेलिया के गेंदबाजों ने कहर बरपाते हुए इंग्लैंड की पूरी पारी 187 रनों पर समेट दी।
कप्तान एंड्रयू स्ट्रॉस (52), एलिस्ट कुक (32) और इयान बेल (53) को छोड़कर इंग्लैंड का कोई भी बल्लेबाज आस्ट्रेलियाई आक्रमण पंक्ति को जवाब नहीं दे सका। पहले दिन कुक 17 और स्ट्रॉस 12 रन बनाकर नाबाद लौटे थे।
इंग्लैंड की ओर से जोनाथन ट्रॉट (4), एडिलेड टेस्ट में दोहरा शतक लगाने वाले केविन पीटरसन (0), पॉल कोलिंगवुड (5), मैट प्रायर (12), ग्रीम स्वान (11), क्रिस ट्रेमलेट (2) और जेम्स एंडरसन (0) ने निराश किया।
इससे पहले, आस्ट्रेलिया की ओर से गेंदबाजी में कमाल दिखाने वाले जानसन ने सर्वाधिक 62 रनों का योगदान दिया था जबकि ब्रैड हेडिन ने 53 और माइकल हसी ने 61 रन जोड़े थे। पीटर सिडल 35 रन बनाकर नाबाद लौटे थे।
इंग्लैंड की ओर से एंडरसन और ट्रेमलेट ने तीन-तीन विकेट अपनी झोली में डाले थे। स्टीवन फिन और स्पिन गेंदबाज स्वान को दो-दो सफलता मिली थी। स्वान ने एडिलेड में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में पांच विकेट लिए थे।
पांच मैचों की एशेज श्रृंखला में मेजबान टीम 0-1 से पिछड़ रही है। उसे एडिलेड में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में पारी और 71 रनों की करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी जबकि ब्रिस्बेन में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भी इंग्लैंड ने उसे अपनी बल्लेबाजी के दम पर दोयम साबित किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications