रणजी ट्रॉफी : हरियाणा को 26 रन की बढ़त
हरियाणा ने भोजनकाल तक चार विकेट के नुकसान पर 193 रन बना लिए हैं। मानव शर्मा (11) और ध्रुव सिंह (3) क्रीज पर मौजूद हैं। उत्तर प्रदेश की पहली पारी 167 रनों पर सिमट गई थी।
सलामी बल्लेबाज नितिन सैनी और राहुल दीवान ने हरियाणा को शानदार शुरुआत दी। इन दोनों ने पहले विकेट के लिए 109 रन की साझेदारी की।
सैनी ने 122 गेंदों का सामना करते हुए 66 रन बनाए। उन्होंने इस दौरान 12 चौके लगाए। सैनी को भुवनेश्वर कुमार ने पगबाधा आउट किया।
सनी सिंह 30 रन बनाकर भुवनेश्वर की गेंद पर आमिर खान को कैच देकर पेवेलियन लौट गए। उन्होंने 52 गेंदों का सामना कर पांच चौके लगाए। राहुल दीवान 76 रन बनाकर भुवनेश्वर की गेंद पर आमिर को कैच दे बैठे।
राहुल ने 163 गेंदों का सामना करते हुए 12 चौके लगाए। अनुभवी हेमांग बदानी एक रन बनाकर पीयूष चावला की गेंद पर तन्मय श्रीवास्तव के हाथों लपके गए। उत्तर प्रदेश की ओर से भुवनेश्वर ने सर्वाधिक तीन विकेट झटके जबकि चावला के खाते में एक विकेट गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications