Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

एडिलेड टेस्ट : कुक और पीटरसन ने दिलाई इंग्लैंड को बढ़त (इंट्रो में संशोधन के साथ पुन: प्रेषित)

दिन का खेल खत्म होने तक कुक ने अपने करियर का 15वां शतक बनाते हुए शानदार 136 रन और पीटरसन ने 85 रन बनाए। आस्ट्रेलिया ने पहली पारी मे 245 रन बनाए थे।

इंग्लैंड के लिए पारी की शुरुआत करने आए कप्तान एंड्रयू स्ट्रॉस एक रन के निजी स्कोर पर डगलस बोलिंगर की गेंद पर बोल्ड हो गए। कुक ने जोनाथन ट्रॉट (78) के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 173 रनों की साझेदारी कर टीम को शुरुआती झटके से उबारने की कोशिश की।

ट्रॉट ने अर्धशतकीय पारी के दौरान 144 गेंदों का सामना कर 11 चौके लगाए। तेज गेंदबाज रेयान हैरिस ने ट्रॉट को माइकल क्लार्क के हाथों कैच करवाया

कुक और पीटरसन ने इंग्लैंड के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। कुक 246 गेंदों में 17 चौके लगा चुके हैं जबकि पीटरसन 141 गेंदों में 13 चौके जड़ चुके हैं। इन दोनों बल्लेबाजों के बीच तीसरे विकेट के लिए 141 रनों की साझेदारी हो चुकी है।

कुक ने वर्तमान श्रृंखला में लगातार दूसरा शतक बनाया है। ब्रिस्बेन टेस्ट की दूसरी पारी में कुक ने नाबाद 235 रनों की मैराथन पारी खेली थी।

आस्ट्रेलिया की ओर से रेयान हैरिस और डगलस बोलिंगर ने एक-एक विकेट चटकाए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Saturday, December 4, 2010, 15:00 [IST]
Other articles published on Dec 4, 2010
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+