रणजी ट्रॉफी : रोहित का शतक, मुम्बई को भारी बढ़त (लीड-1)
इस तरह मुम्बई ने मेजबान दिल्ली पर 553 रनों की बढ़त हासिल कर ली। दिल्ली की पहली पारी 201 रनों पर सिमट गई थी।
दिन का खेल खत्म होने तक इकबाल अब्दुल्ला (73) और मन मंगेला (26) नाबाद लौटे। इन दोनों बल्लेबाजों के बीच नौंवे विकेट के लिए नाबाद 102 रनों की साझेदारी हो चुकी है।
इससे पहले, दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक मुम्बई ने दो विकेट के नुकसान पर 74 रन बनाए थे। दूसरे दिन 25 रन पर नाबाद लौटने वाले सलामी बल्लेबाज साहिल कुकरेजा 157 गेंदों पर सात चौकों की मदद से 48 रन बनाकर आउट हुए जबकि सूर्यकुमार यादव पांच रन के व्यक्तिगत स्कोर पर पेवेलियन लौट गए।
कप्तान वसीम जाफर 11 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 12 रन बनाकर आउट हुए। रोहित शर्मा ने शतकीय पारी के दौरान 154 गेंदों का सामना कर 15 चौके और चार छक्के लगाए।
नाइक ने 159 गेंदों पर 11 चौके लगाए। रोहित और नाइक ने छठे विकेट के लिए 191 रनों की साझेदारी की। अजीत अगरकर ने 20 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 15 रन बनाए।
दिल्ली की ओर से सुमित नरवाल और प्रदीप सांगवान ने तीन-तीन विकेट झटके जबकि परविंदर अवाना और पवन सुयाल के खाते में एक-एक विकेट गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications