आस्ट्रेलियन ओपन में नहीं दिखेगा सेरेना का जादू
समाचार एजेंसी 'डीपीए' के अनुसार, आस्ट्रेलियन ओपन ने शनिवार को सभी प्रविष्टियों की घोषणा की। महिला वर्ग में सेरेना के अलावा बाकी के सभी शीर्ष खिलाड़ी शिरकत करेंगे। आस्ट्रेलियन ओपन 17 जनवरी से खेला जाएगा।
पांच बार की चैम्पियन सेरेना ने छह महीने पहले विंबल्डन में हिस्सा लिया था। उसके बाद से वह पैर की चोट से जूझ रही हैं।
सेरेना के अलावा विश्व की 37वीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी हंगरी की एगनेस सजावे भी इस ग्रैंड स्लैम में हिस्सा नहीं लेंगी।
विश्व की नंबर एक महिला खिलाड़ी कारोलाइन वोजनियाकी विश्व के चार ग्रैंड स्लैम की खिताबों में से एक आस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीतने की कोशिश करेंगी।
पुरुषों की स्पर्धा में शीर्ष-100 में शामिल खिलाड़ी भाग लेंगे जिसमें राफेल नडाल, रोजर फेडरर, नोवाक जोकोविक और एंडी मरे का नाम शामिल है।
नडाल दूसरी बार आस्ट्रेलियन ओपन खिताब पर कब्जा करने के इरादे से उतरेंगे वहीं फेडरर पांचवीं बार इस खिताब को जीतना चाहेंगे।
अधिकारियों का कहना है कि जुआन डेल पोटरो और रूस के दिमीत्री तुरसुनोव चोटिल होने के बावजूद अपनी रैंकिंग का बचाव करने इस टूर्नामेंट में उतरेंगे।
टूर्नामेंट के निदेशक क्रेग टिले का कहना है,"पुरुषों की स्पर्धा में विश्व के शीर्ष 104 खिलाड़ियों का इस टूर्नामेंट में भाग लेना अविस्मरणीय है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications