पहले स्थान पर रहकर 2010 को विदा करेंगे नारंग
नई दिल्ली, 11 दिसम्बर (आईएएनएस)। भारत के स्टार निशानेबाज गगन नारंग एशिया के शीर्ष राइफल निशानेबाज के स्थान पर रहते हुए 2010 को विदा करेंगे।
वेबसाइट 'इंडियन शूटिंग डॉट कॉम' के मुताबिक नारंग ने कहा, "मैंने नीतिगत योजना और तैयारी के साथ 2010 की शुरुआत की थी। मैं बेहतरीन प्रदर्शन के लिए पहले से ही कई वर्षो से तैयारी कर रहा था। मुझे उम्मीद है कि जो मैं चाहता हूं वह मुझे दो वर्ष में हासिल हो जाएगा।"
चीन के क्वांगचों में आयोजित एशियाई खेलों में नारंग को मेजबान देश के खिलाड़ी झू क्यानन ने स्वर्ण पदक जीतने से वंचित कर दिया था।
इस दौरान नारंग ने एशियाई खेलों की राइफल स्पर्धा में रजत पदक जीतकर पहले भारतीय होने का गौरव प्राप्त किया था।
नारंग ने कहा,"मेरी इच्छा है कि मैं एशिया के बाद विश्व के नंबर एक राइफल निशानेबाज बनूं, जो मैं 2006 में था। करियर में उतार-चढ़ाव आते रहे हैं। मेरी नजर शानदार प्रदर्शन को बरकरार रखने पर है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications