रणजी ट्रॉफी : रेलवे ने दिल्ली को हराया
जीत के लिए 136 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम 44.2 ओवर में 113 रन बनाकर पेवेलियन लौट गई। रेलवे ने पहली पारी में 259 रन जबकि दूसरी पारी में 166 रन बनाए थे वहीं दिल्ली ने पहली पारी में 290 रन बनाए थे।
चौथे दिन की शुरुआत शुक्रवार को नाबाद लौटे बल्लेबाज रजत भाटिया (3) और गौरव छाबड़ा (1) ने की। भाटिया और छाबड़ा ने संभलकर शुरुआत करने की कोशिश की लेकिन टीम के कुल योग में अभी 12 रन जुड़े ही थे कि छाबड़ा सात रन के निजी स्कोर पर अनुरीत सिंह की गेंद पर फैज फैजल को कैच थमा बैठे। छाबड़ा ने 30 गेंदों का सामना करते हुए एक चौका लगाया।
भाटिया 13 रनों के योग पर जयप्रकाश यादव की गेंद पर श्रेयस खनोलकर के हाथों लपके गए। भाटिया ने इस दौरान 43 गेंदों का सामना किया। उन्होंने एक चौका भी लगाया।
विकेटकीपर बल्लेबाज पुनीत बिष्ट शून्य के स्कोर पर यादव की गेंद पर महेश रावत को कैच दे बैठे। प्रदीप सांगवान ने नौ रनों का योगदान दिया। सांगवान को एचडी रावल की गेंद पर फैजल ने कैच किया।
दूसरी पारी में सात विकेट चटकाने वाले सुमित नरवाल ने पारी सम्भालने की कोशिश की लेकिन नरवाल भी 39 रन बनाकर संजय बांगड़ की गेंद पर रावत को कैच थमाकर पेवेलियन लौट गए। नरवाल ने 58 गेंदों का सामना करते हुए पांच चौके लगाए।
विकास मिश्रा शून्य के स्कोर पर अमित मिश्रा के हाथों रनआउट हुए जबकि कपिल यादव बिना कोई रन बनाए पवेलियन लौटे।
रेलवे की ओर से बांगड़ और एचडी रावल ने एक-एक विकेट झटका।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications