बांग्लादेश ने जिंबाब्वे को 6 विकेट से हराया (लीड-1)
बांग्लादेश टीम ने 189 रन का लक्ष्य 43 ओवरों में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस जीत के साथ बांग्लादेश ने पांच मैचों की इस श्रृंखला पर 3-1 से कब्जा कर लिया।
श्रृंखला का एक मैच रद्द हो गया था जबकि एक मैच में जिंबाब्वे को जीत मिली थी। अपने घर में बांग्लादेश की यह लगातार दूसरी जीत है। इससे पहले उसने न्यूजीलैंड को इसी अंतर से पराजित किया था।
तमीम ने अपनी 96 गेंदों की शानदार पारी में पांच चौके और सात छक्के लगाए जबकि जुनैद ने अपनी नाबाद पारी में 116 गेंदों का सामना करते हुए एक चौका जड़ा। जुनैद और तमीम ने दूसरे विकेट के लिए 136 रन जोड़कर अपनी टीम की जीत लगभग तय कर दी थी। मशरफे मुतर्जा छह रन बनाकर नाबाद लौटे।
इससे पहले, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेहमान टीम की ओर से विकेटकीपर बल्लेबाज तातेंदा ताइबू ने सर्वाधिक 64 रनों की पारी खेली। मेहमान टीम ने निर्धारित 50 ओवरों की समाप्ति के बाद छह विकेट खोकर 188 रन बनाए थे।
ताइबू ने अपनी 104 गेंदों की पारी में एक चौका और एक छक्का जड़ा जबकि इसके अलावा क्रेग इर्विन ने 46 रनों की उपयोगी पारी खेली। खराब शुरुआत के बाद ताइबू और इर्विन ने चौथे विकेट के लिए 95 रन जोड़े।
एल्टन चिगुम्बुरा ने भी 23 रन जोड़े। प्रास्पर उत्सेया 12 तथा चाकाब्वा 14 रन बनाकर नाबाद लौटे। बांग्लादेश की ओर से कप्तान सकीबुल हसन ने सर्वाधिक तीन विकेट झटके जबकि मशरफे मुतर्जा को दो सफलता मिली।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications