वार्न ने किया वापसी की संभावना से इंकार
एडिलेड टेस्ट मैच में आस्ट्रेलिया को इंग्लैंड के हाथों मिली पारी और 71 रनों की करारी शिकस्त के बाद प्रशंसकों ने वार्न से वापसी करते हुए टीम का मान बचाने की गुजारिश की थी।
वार्न एशेज श्रृंखला का तीसरा टेस्ट देखने पर्थ पहुंचे हैं। वह मानते हैं कि वह साधारण क्रिकेट के लिए तो फिट हैं लेकिन टेस्ट क्रिकेट की जरूरत के हिसाब से उनकी फिटनेस उपयुक्त नहीं है।
वार्न ने समाचार पत्र 'द हेराल्ड सन' से बातचीत के दौरान कहा, "मैं इस बात से खुश हूं कि बड़ी संख्या में प्रशंसक मेरी वापसी चाहते हैं लेकिन मेरे लिए यह सोचने वाली बात है कि मेरी फिटनेस का स्तर कैसा है। मुझे वापसी से परहेज नहीं लेकिन मैं मैच-फिट हुए बिना मैदान में नहीं उतर सकता।"
"साधारण क्रिकेट के लिए मेरी फिटनेस अच्छी है लेकिन टेस्ट मैचों में लम्बे स्पेल डालने के लायक मेरा शरीर नहीं रह गया है। मैं फिटनेस पर काफी वक्त देता हूं लेकिन मेरा मौजूदा स्तर टेस्ट क्रिकेट के लायक नहीं है। ऐसे में मेरे लिए वापसी की बात सोचना ठीक नहीं।"
वार्न ने कहा कि वह मैदान से बाहर रहते हुए आस्ट्रेलियाई टीम की मदद करते रहेंगे। बकौल वार्न, "जब, जहां जरूरत होगी मैं अपनी टीम की मदद के लिए तैयार हूं। मैं चाहता हूं कि हमारी टीम एशेज जीते और इसके लिए मैं हमेशा सेवा के लिए तत्पर हूं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications