Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

एशियाड-2010 (एथलेटिक्स) : अंकुजी, मुर्मू, सुरेश और टिंटू फाइनल में पहुंचे (लीड-1)

अश्विनी चिदानंद अकुंजी और जाउना मुर्मू ने महिलाओं की 400 मीटर बाधा दौड़ के फाइनल में जगह पक्की की वहीं टिंटू लुका महिलाओं की 800 मीटर स्पर्धा के फाइनल में पहुंचने में सफल रहीं। इसके अलावा सैथिया सुरेश ने पुरुषों की 200 मीटर दौड़ की हीट में पहला स्थान प्राप्त किया।

सुरेश ने 21.03 सेकेंड समय के साथ तीसरी हीट में पहला स्थान हासिल किया जबकि अच्छी शुरुआत के बाद राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने से चूकीं टिंटू दो मिनट 3.85 सेकेंड के साथ दूसरी हीट में पहले स्थान पर रहीं।

मुर्मू ने 400 मीट बाधा दौड़ की हीट में 57.17 सेंकेंड का समय लिया जबकि अश्विनी ने 59.26 सेंकेड का वक्त लिया। अश्विनी का इस सत्र का यह सबसे शानदार प्रदर्शन था। महिलाओं की बाधा दौड़ स्पर्धा का फाइनल गुरुवार को होगा।

इसके अलावा पुरुषों की 400 मीटर की बाधा दौड़ में जोसेफ अब्राहम ने 50.93 सेकेंड का समय लेकर क्वाइलीफाई किया। पुरुषों के डेकाथलन स्पर्धा में भारत के भरत इंदर सिंह 14.50 मीटर के थ्रो के साथ तीसरे स्थान पर रहे। उन्होंने 749 अंक हासिल किए। लम्बी कूद स्पर्धा में 7.12 मीटर के साथ छठे स्थान पर रहे थे। इसी तरह 100 मीटर की दौड़ में वह आठवें स्थान पर रहे थे।

पुरुषों के डिस्कस थ्रो में भारत को हालांकि निराशा हाथ लगी। भारत के विकास गौड़ इस स्पर्धा के फाइनल में 63.13 मीटर के साथ चौथे स्थान पर रही जबकि ईरान के एहसान हादादी ने 67.99 मीटर की दूरी नापकर स्वर्ण पदक हासिल किया। कतर के मोहम्मद डहीब को 64.56 मीटर के साथ रजत प्राप्त हुआ।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Wednesday, November 24, 2010, 18:00 [IST]
Other articles published on Nov 24, 2010
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+