Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

एशिया कप की मेजबानी में बांग्लादेश ने चीन को पछाड़ा

इस सप्ताहांत एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) की कार्यकारी समिति की बैठक में यह फैसला लिया गया। आगामी एक से 12 मार्च, 2011 तक मीरपुर स्थित शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में इस टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा।

वेबसाइट 'क्रिक इंफो डॉट कॉम' ने एसीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सईद अशरफुल हक के हवाले से कहा है,"हम बांग्लादेश में आयोजित होने वाले 11वें एशिया कप से काफी रोमांचित हैं। हम इस बात को लेकर आश्वस्त हैं कि टूर्नामेंट का आयोजन अच्छा होगा।"

एसीसी के मीडिया मैनेजर शहरयार खान ने कहा,"इस टूर्नामेंट में एशिया की चार टेस्ट मैच खेलने वाली टीमें शामिल होती हैं जिनमें भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश हैं। हम भविष्य में इस टूर्नामेंट से जुड़ने के लिए और टीमों को जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। इस समय अफगानिस्तान एक ऐसी टीम है जो विश्व स्तर पर चुनौती दे सकती है।"

वर्तमान में भारतीय टीम एशिया कप की विजेता है। भारत ने इस वर्ष जून में श्रीलंका के दाम्बुला में खेले गए फाइनल मुकाबले में मेजबान को 81 रनों से हराकर इस खिताब पर कब्जा जमाया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Monday, December 13, 2010, 20:00 [IST]
Other articles published on Dec 13, 2010
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+