मोहाली टेस्ट : वाटसन जमे, आस्ट्रेलिया मजबूत स्कोर की ओर
पहले दिन के स्कोर पांच विकेट पर 224 रनों से आगे खेलते हुए आस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने पूरी सूझबूझ के साथ बल्लेबाजी की। एक मौका आया जब जहीर खान की गेंद पर महेंद्र सिंह धौनी वाटसन को विकेट के पीछे लपक सकते थे लेकिन ऐसा नहीं हो सका। धौनी की चूक ने वाटसन के हौसले को बढ़ा दिया और इसके बाद उन्होंने कई शानदार शॉट लगाए। वाटसन 120 और टिम पैन 19 रन बनाकर नाबाद हैं।
पहले दिन का खेल खत्म होने तक शानदार फार्म में चल रहे सलामी बल्लेबाज वॉटसन ने 279 गेंदों पर आठ चौकों की मदद से 101 रन और पैन 1 रन बना कर नाबाद लौटे थे। वाटसन के अलावा कप्तान रिकी पोंटिग ने भी 124 गेंदों का सामना करते हुए 10 चौकों की मदद से 71 रन बनाए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:45 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications