ब्रॉड एशेज से बाहर
एडिलेड टेस्ट के चौथे दिन सोमवार को दोपहर के बाद ब्रॉड जब अपने दूसरे स्पैल की गेंदबाजी कर रहे थे उस समय उन्हें यह चोट लगी।
वेबसाइट 'क्रिक इंफो डॉट कॉम' ने इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के मुख्य चिकित्सा अधिकारी निक पिर्स के हवाले से बताया,"ब्रॉड की पेट की मांसपेशियों में खिंचाव है। वह बुधवार को स्वदेश रवाना होंगे जहां उनका इलाज चलेगा। ब्रॉड को 10 सप्ताह के लिए पुनर्वास की प्रक्रिया से गुजरना होगा।"
ब्रॉड ने कहा,"इस खबर को सुनते ही मेरा दिल टूट गया। मैं आस्ट्रेलियाई दौरे से लौटने से दुखी हूं। मैंने अपने स्पैल के दो या तीन गेंद ही किए थे कि मुझे ज्यादा तकलीफ होने लगी। मैंने इस बात को जेम्स एंडरसन को बताया कि मुझे गेंद फेंकने में तकलीफ हो रही है। उसके बाद मैंने कुछ ओवर किए और मुझे लगा कि किसी ने मेरे पेट में चाकू घोंप दिया हो। मैंने उसके बाद कुछ बाउंसर किए और लंबी सांसे ली। उसी समय मुझे लगा कि इस दौरे से मेरा लौटना तय है।"
इंग्लैंड ने आस्ट्रेलिया को एडिलेड टेस्ट में एक पारी और 71 रनों से हराकर पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बना ली है जबकि ब्रिस्बेन में खेला गया पहला टेस्ट ड्रॉ रहा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications