बेंगलुरु एकदवसीय : न्यूजीलैंड की तेज शुरुआत पर गेंदबाजों ने लगाई ब्रेक (लीड-2)
सलामी बल्लेबाज ब्रेंडन मैक्लम और मार्टिन गुपटिल ने न्यूजीलैंड के लिए तेज शुरुआत की। दोनों ने पहले विकेट के लिए तेजी से 62 रन बटोरे। न्यूजीलैंड की इस शुरुआत पर तेज गेंदबाज आशीष नेहरा ने ब्रेक लगाई। नेहरा ने गुपटिल को 30 रन के निजी स्कोर पर युवराज सिंह को लपकवाया। गुपटिल ने इस दौरान 25 गेंदों का सामना करते हुए पांच चौके लगाए।
न्यूजीलैंड को दूसरा झटका भी नेहरा ने ही जेमी हाउ के रूप में दिया। हाउ को 4 रन के स्कोर पर नेहरा ने यूसुफ पठान के हाथों कैच करवाया।
इसके बाद जमकर खेलने की कोशिश कर रहे मैक्लम भी चलते बने। 42 रन के निजी स्कोर पर रविचंद्रन अश्विन की गेंद पर वह रोहित शर्मा को कैच थमा बैठे। मैक्लम ने इस दौरान 42 गेंदों में आठ चौके और एक छक्का लगाया। तीसरे विकेट के लिए मैक्लम ने रॉस टेलर के साथ मिलकर 21 रन जोड़े।
टेलर (10) और स्कॉट स्टायरिस (3) रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे।
इससे पहले, टॉस जीतने के बाद भारतीय कप्तान गौतम गम्भीर ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत ने गुवाहाटी में खेले गए मुकाबले में मेहमान टीम को 40 रनों से पराजित किया था वहीं जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए दूसरे मुकाबले में उसने आठ विकेट से जीत दर्ज की थी। वड़ोदरा में भारतीय टीम ने मेहमानों को नौ विकेट से शिकस्त देकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications