Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

जहीर खान की फिटनेस को लेकर सवाल

वेबसाइट 'क्रिकइंफो डॉट कॉम' के मुताबिक अभ्यास सत्र के दौरान जहीर जांघ की मांसपेशियों में हल्के खिंचाव से परेशान नजर आए। इसके बाद उनका स्कैन किया गया। इसमें किसी गंभीर बात का पता नहीं चला लेकिन इसके बावजूद भारतीय खेमे में चिंता है।

वेबसाइट ने एक टीम सूत्र के हवाले से लिखा है, "अभी तक तो जहीर फिट हैं। पहला टेस्ट शुरू होने में दो दिन का वक्त है लेकिन यह पूरे दावे के साथ नहीं कहा जा सकता कि वह सेंचुरियन में अपने पूरे लय में दिखेंगे। जहीर अपनी फिटनेस को लेकर टीम फिजियो पॉल चैपमैन के साथ काम कर रहे हैं। आशा है कि समय रहते सबकुछ ठीक हो जाएगा।"

ऐसा माना जा रहा है कि जहीर की यह चोट बेंगलुरू में न्यूजीलैंड में खेले गए चौथे एकदिवसीय मुकाबले का नतीजा है। उस मैच में जहीर न्यूजीलैंड की पारी का 49वां ओवर डालने के बाद मैदान से बाहर चले गए थे। उनके पैर में तकलीफ थी। इसके बाद जहीर पांचवें एकदिवसीय मुकाबले में नहीं खेले।

जहीर का चोटिल होना भारत के लिए शुभ संकेत नहीं है। भारत को जहीर और काफी हद तक शांताकुमारन श्रीसंत के बूते दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों को जबाव देना है लेकिन भारत के दोनों प्रमुख गेंदबाज हाल के दिनों में चोट से परेशान रहे हैं। ऐसे में जहीर का पहले टेस्ट में खेलना और पूरे लय में नजर आना अच्छी बात होगी क्योंकि उनसे भारत को काफी उम्मीदें हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस.

Story first published: Tuesday, December 14, 2010, 13:25 [IST]
Other articles published on Dec 14, 2010
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+