Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

पर्थ में 4 तेज गेंदबाजों के साथ खेलेंगे पोंटिंग

समाचार पत्र 'हेराल्ड सन' ने पोंटिंग के हवाले से लिखा है कि पिच पर हरी घास को देखते हुए पोंटिंग ने यह बात कही है। साथ ही साथ मेजबान कप्तान ने यह भी कहा कि टॉस जीतने की सूरत में वह पहले गेंदबाजी करना चाहेंगे।

पोंटिंग ने कहा, "पिच को देखते हुए हमने इस अहम मुकाबले में चार तेज गेंदबाजों के साथ खेलने का फैसला किया है। हमारे लिए यह परंपरा से हटकर फैसला है लेकिन हम इस मैच में किसी प्रकार का जोखिम नहीं लेना चाहते। माइकल क्लार्क और स्टीवन स्मिथ स्पिन की कमान संभालेंगे।"

पांच मैचों की एशेज श्रृंखला में मेजबान टीम 0-1 से पिछड़ रही है। उसे एडिलेड में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में पारी और 71 रनों की करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी जबकि ब्रिस्बेन में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भी इंग्लैंड ने उसे अपनी बल्लेबाजी के दम पर दोयम साबित किया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Wednesday, December 15, 2010, 14:00 [IST]
Other articles published on Dec 15, 2010
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+