रणजी ट्रॉफी : बड़ौदा क्वार्टरफाइनल में
पहली पारी में 231 रनों से पिछड़ रही हिमाचल प्रदेश की दूसरी पारी फॉलोआन खेलते हुए 214 रनों पर ढेर हो गई। हिमाचल प्रदेश की पहली पारी 219 रनों पर लुढ़क गई थी।
हिमाचल प्रदेश की ओर से पारस डोगरा ने सर्वाधिक 53 जबकि वरुण शर्मा ने 43 रनों का योगदान दिया। पारस ने 65 गेंदों पर सात चौके और एक छक्का लगाया।
वरुण ने 180 गेंदों पर छह चौके लगाए। डोगरा और वरुण ने चौथे विकेट के लिए 74 रनों की साझेदारी की।
वी.ए. इंदूलकर और रिषि धवन ने 36-36 रनों का योगदान दिया जबकि विक्रमजीत मलिक (6), कुलदीप दीवान (4) और मोहिंदर राज शर्मा (0) ने निराश किया।
तेज गेंदबाज मुनाफ पटेल और भार्गव भट्ट ने एक-एक विकेट झटके।
इससे पहले, बड़ौदा ने पीनल शाह (132), केदार देवधर (81) और अम्बाती रायडू (57) की शानदार पारियों की बदौलत पहली पारी में 350 रन बनाए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications