Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मोहन बागान के तकनीकी निदेशक बने भौमिक

क्लब के महासचिव अंजन मित्रा ने एक विज्ञप्ति के माध्यम से मंगलवार को यह जानकारी दी। भौमिक मुख्य कोच स्टेनले रोजारियो की जगह लेंगे, जिन्होंने मौजूदा सत्र में क्लब के खराब प्रदर्शन से आहत होकर सोमवार को इस्तीफा दे दिया था।

मौजूदा सत्र में मोहन बागान ने कोई भी टूर्नामेंट नहीं जीता है। फेडरेशन कप में यह टीम उपविजेता रही थी। आईलीग में टीम का प्रदर्शन अब तक खराब रहा है।

1960 से 1970 के दशक के तेजतर्रार फारवर्ड रहे भौमिक इससे पहले ईस्ट बंगाल को प्रशिक्षित कर चुके हैं। उनकी देखरेख में ईस्ट बंगाल ने 2003 में एशियन कप खिताब जीता था। साथ ही उसने भौमिक की देखरेख में लगातार दो बार आई-लीग खिताब भी अपने नाम किया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, December 14, 2010, 13:25 [IST]
Other articles published on Dec 14, 2010
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+