मियांदाद ने न्यूजीलैंड दौरे पर जाने से किया इनकार
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी)ने मियांदाद को बल्लेबाजी सलाहकार के रूप में नियुक्त किया है। मियांदाद की निगरानी में खिलाड़ी इस समय लाहौर में अभ्यास कर रहे हैं।
समाचार पत्र 'डेली टाइम्स' के मुताबिक मियांदाद ने कहा,"अफरीदी ने मुझसे न्यूजीलैंड दौरे पर नहीं जाने के फैसले को लेकर दोबारा विचार करने के लिए कहा था। अफरीदी ने कहा कि मेरी मौजूदगी से न्यूजीलैंड में खिलाड़ियों को मदद मिलेगी।"
मियांदाद ने कहा, "मैं कई कारणों की वजह से उनकी टीम के साथ न्यूजीलैंड दौरे पर नहीं जा सकता।"
मियांदाद का कहना है कि वह टीम के प्रमुख कोच वकार यूनिस के काम करने के तरीके के आड़े नहीं आना चाहते। मियांदाद ने कहा कि अगर वह टीम के साथ न्यूजीलैंड जाते हैं तो वकार के साथ नाइंसाफी होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
Story first published: Monday, December 13, 2010, 23:00 [IST]
Other articles published on Dec 13, 2010
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications