रणजी ट्रॉफी : जोगिंदर और राणा की बदौलत हरियाणा की जीत तय
उत्तर प्रदेश की दूसरी पारी 174 रनों पर समेटने के बाद हरियाणा को इस महत्वपूर्ण मुकाबले में जीत के लिए 69 रनों का लक्ष्य मिला है। गुरुवार को शिवकांत शुक्ला (18), एकलव्य द्विवेदी (1) और आमिर खान (0) का विकेट लेने वाले जोगिंदर ने शुक्रवार को कप्तान मोहम्मद कैफ (11), पीयूष चावला (4) और रुद्र प्रताप सिंह (2) को चलता किया।
गुरुवार को 33 रन पर नाबाद लौटे तन्मय श्रीवास्तव (60) और परविंदर सिंह (नाबाद 58 ) को छोड़कर उत्तर प्रदेश का कोई भी बल्लेबाज जोगिंदर और सचिन की गेंदों के आगे नहीं टिक सका। सचिन ने तन्मय को चलता किया, जिन्होंने 137 गेंदों का सामना करते हुए आठ चौके लगाए।
दूसरी ओर, परविंदर ने अपनी 98 गेंदों की आकर्षक पारी में आठ चौके और एक छक्का लगाया। उत्तर प्रदेश के नौ बल्लेबाज ही बल्लेबाजी कर सके क्योंकि चोटिल होने के कारण सुदीप त्यागी पिच पर नहीं आ सके।
उत्तर प्रदेश ने अपनी पहली पारी में 167 रन बनाए थे जबकि हरियाणा ने अपने शीर्ष क्रम की सफलता के बूते 272 रन बनाकर पहली पारी के आधार पर महत्वपूर्ण बढ़त हासिल की थी।
पहली पारी में जोगिंदर एक विकेट हासिल कर सके थे लेकिन दूसरी पारी में उन्होंने अपेक्षा के अनुरूप प्रदर्शन करते हुए छह विकेट अपनी झोली में डाले और अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण अंक सुरक्षित किए।
भोजनकाल के बाद हरियाणा की जीत महज औपचारिकता रह जाएगी लेकिन इसके बावजूद उसे सावधान शुरुआत कहनी होगी क्योंकि पहली पारी में शीर्ष क्रम की सफलता के बावजूद उसने 61 रन के कुल योग पर अपने पांच विकेट गंवा दिए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications