Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

गम्भीर की कप्तानी बरकरार, जहीर की वापसी (लीड-1)

गुरुवार को हुई चयन समिति की बैठक में यह फैसला लिया गया। अंतिम तीन मुकाबलों के लिए तेज गेंदबाज जहीर खान को टीम में शामिल किया है। चोट के कारण जहीर न्यूजीलैंड के साथ खेले गए तीसरे टेस्ट मैच और शुरुआती एकदिवसीय मुकाबलों से बाहर रहे थे।

जहीर की गैरहाजिरी में श्रीसंत ने आक्रमण की कमान संभाली थी लेकिन अब उन्हें आराम दिया जा रहा है। इसके अलावा चयनकर्ताओं ने श्रृंखला के बाकी के मैचों में खराब लय में चल रहे रैना को भी आराम देने का फैसला किया है। रैना और श्रीसंत को टेस्ट मैचों की तैयारी करने के लिए निर्धारित समय से पहले दक्षिण अफ्रीका रवाना हो रहे हैं।

कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने व्यक्तिगत तौर पर पहल करते हुए रैना को आराम देने की बात कही थी। दक्षिण अफ्रीका के साथ भारतीय टीम 16 दिसम्बर से तीन मैचों की श्रृंखला का पहला टेस्ट खेलेगी।

टीम में बने रहने के बावजूद मौका नहीं पाने वाले मध्यम गति के गेंदबाज आर. विनय कुमार की जगह मुम्बई के बल्लेबाज रोहित को चौथे और पांचवें एकदिवसीय मैच के लिए टीम में शामिल किया गया है। रोहित ने अंतिम एकदिवसीय मैच श्रीलंका में अगस्त में त्रिकोणीय श्रृंखला के अंतर्गत खेला था।

विनय तीसरे मैच के लिए टीम में बने रहेंगे। इसके बाद वह रणजी ट्राफी में अपनी घरेलू टीम कर्नाटक को सेवाएं देंगे।

धौनी की जगह बतौर विकेटकीपर टीम में शामिल किए गए बंगाल के वृद्धिमान साहा की जगह पार्थिव पटेल को चौथे और पांचवें एकदिवसीय मैचों के लिए टीम में शामिल किया गया है। साहा तीसरे मुकाबले में विकेट के पीछे की जिम्मेदारी संभालेंगे।

तीसरे मुकाबले के लिए टीम : गौतम गम्भीर (कप्तान), मुरली विजय, विराट कोहली, युवराज सिंह, सौरव तिवारी, यूसुफ पठान, वृद्धिमान साहा (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, जहीर खान, आशीष नेहरा, प्रवीण कुमार, मुनाफ पटेल, रविंद्र जडेजा, आर. विनय कुमार।

चौथे और पांचवें मैचों के लिए टीम : गौतम गम्भीर (कप्तान), मुरली विजय, विराट कोहली, युवराज सिंह, सौरव तिवारी, यूसुफ पठान, पार्थिव पटेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, आशीष नेहरा, मुनाफ पटेल, जहीर खान, प्रवीण कुमार, रविंद्र जडेजा, रोहित शर्मा।

इंडो-एशिन न्यूज सर्विस।

Story first published: Thursday, December 2, 2010, 19:00 [IST]
Other articles published on Dec 2, 2010
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+