Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

रणजी ट्रॉफी : दिल्ली के 472 के जवाब में असम की ठोस शुरुआत

दिन का खेल खत्म होने तक धीरज जाधव (42) और कप्तान अमोल मजूमदार (4) नाबाद लौटे। जाधव 141 गेंदों का सामना कर चार चौके लगा चुके हैं।

असम के सलामी बल्लेबाज शिबशंकर अरविंदा रॉय ने 10 गेंदों में 10 रन बनाए। उन्होंने इस दौरान दो चौके लगाए। शिबशंकर को पवन सुयाल ने पुनीत बिष्ट के हाथों कैच करवाया। श्रीधरन श्रीराम ने 87 गेंदों में 44 रनों की पारी खेली जिसमें सात चौके शामिल थे। श्रीधरन को सुमित नरवाल ने बोल्ड किया। जाधव और श्रीराम ने दूसरे विकेट के लिए 95 रनों की साझेदारी की।

इससे पहले, दिल्ली की ओर से कप्तान मिथुन मन्हास 124, मयंक तेहलान 83 और प्रदीप सांगवान ने 76 रनों की पारी खेली।

दूसरे दिन दिन की शुरुआत मन्हास और तेहलान ने सम्भलकर की। दोनों बल्लेबाजों ने छठे विकेट के लिए 194 रनों की साझेदारी की।

मन्हास ने 219 गेंदों का सामना किया जिसमें 13 चौके और एक छक्का लगाया। मन्हास को रंजीत कुमार माली ने बोल्ड किया।

सुमित नरवाल को दो रन के निजी स्कोर पर माली ने अपनी गेंद पर धीरज गोस्वामी के हाथों कैच करवाया। माली ने तेहलान को अपनी गेंद पर राजदीप दास के हाथों लपकवाया। तेहलान ने 177 गेंदों का सामना कर 10 चौके लगाए।

निचले क्रम के बल्लेबाज सांगवान ने 63 गेंदों का सामना करते हुए 14 चौके और एक छक्का लगाया। सांगवान और विकास मिश्रा को अबू नेचिम अहमद ने बोल्ड किया जबकि विकास मिश्रा चार रन पर नाबाद रहे।

असम की ओर से अहमद, माली, गोस्वामी ने तीन-तीन विकेट झटके जबकि अरलेन कोनवर के खाते में एक विकेट गया।

दिल्ली की ओर से नरवाल और सुयाल एक-एक विकेट झटक चुके हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Thursday, December 2, 2010, 20:00 [IST]
Other articles published on Dec 2, 2010
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+