जेसिका की अप्रैल, 1999 में दिल्ली के एक पब में हत्या कर दी गई थी। सर्वोच्च न्यायालय ने सोमवार को कांग्रेस नेता विनोद शर्मा के पुत्र मनु शर्मा को दोषी मानते हुए उसके खिलाफ दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा सुनाए गए उम्रकैद के फैसले को बरकरार रखा। उसे दिसंबर, 2006 में उच्च न्यायालय ने इस मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई थी।
सोशल नेटवर्किं ग वेबसाइट 'ट्विटर' पर की गई अपनी टिप्पणी में शिल्पा ने कहा, "अब मुझे 'सत्यमेव जयते' में यकीन हुआ है। करीब 11 वर्षो के बाद मनु को सर्वोच्च न्यायालय में दोषी माना गया। मैं सबरीना को सलाम करती हूं।"
सर्वोच्च न्यायालय के ताजा फैसले पर जेसिका के लिए इंसाफ की लड़ाई लड़ने वाली उनकी बहन सबरीना ने भी खुशी जताई। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, "मैं इस फैसले से बहुत खुश हूं। आज इससे बेहतर बात मेरे और मेरे परिवार के लिए कुछ भी नहीं हो सकती। इससे हमें बहुत राहत और संतुष्टि मिली है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।