Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

चैपियंस ट्रॉफी : बड़े मैचों के खिलाड़ी हैं पंटर

सेंचुरियन, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम कप्तान रिकी पोंटिंग वैसे किसी भी मैच में अपने बल्ले का जलवा बिखरने की काबिलियत रखते हैं लेकिन बड़ी प्रतियोगिताओं और मुकाबलों में उनके रनों की भूख कहीं ज्यादा बढ़ जाती है।

पंटर के नाम से मशूहर इस खिलाड़ी ने चैम्पियंस ट्रॉफी में शुक्रवार रात सेंचुरियन में अपनी इसी खूबी का परिचय दिया। उनके बल्ले से निकली 111 रनों की पारी इस महान बल्लेबाज के स्तर को खुद बयां कर गई। दूसरी छोर से शेन वाटसन ने भले ही तेज 136 रन बनाए हों लेकिन पोंटिंग की पारी ने कुछ और संकेत दिया। यह पारी आस्ट्रेलियाई प्रांत तस्मानिया के इस बल्लेबाज की महानता की गवाह है।

मौजूदा चैम्पियंस ट्रॉफी में भी पंटर का बल्ला जमकर बोल रहा है। इस टूर्नामेंट में अब तक खेले चार मैचों में वह 95.66 की शानदार औसत से 287 रन बना चुके हैं। इसमें सेमीफाइनल में उनकी शतकीय नाबाद पारी भी निहित है। इस टूर्नामेंट के आरंभ होने से पहले आस्ट्रेलियाई टीम ने इंग्लैंड को उसकी सरजमीं पर ही 6-1 से मात दी थी। टीम की इस बेहतरीन कामयाबी में पंटर का अहम योगदान रहा।

क्रिकेट का महाकुंभ कहे जाने वाले विश्व कप के मैचों में तो पोंटिंग के प्रदर्शन का कोई सानी नहीं है। वर्ष 1995 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखने वाले पोंटिंग वर्ष 1996 से अब तक चार विश्व कप खेल चुके हैं। चारों विश्व कप के दौरान उन्होंने कुल 39 मैच खेले हैं और इनमें उन्होंने 48.03 की औसत से 1,537 रन बनाए हैं।

वर्ष 2003 और 2007 का विश्व कप आस्ट्रेलिया ने पोंटिंग के नेतृव में जीता था। 2003 विश्व कप के फाइनल में पोंटिंग की पारी को शायद ही कोई भारतीय भूल पाया हो। उस मैच में पोंटिंग के बल्ले 140 रन निकले थे और उसमें आठ छक्के शामिल थे। उनकी उस पारी ने भारतीय टीम के दोबारा विश्व कप जीतने के अरमानों पर पानी फेर दिया था।

गौरतलब है कि आस्ट्रेलियाई कप्तान अब तक कुल 323 एकदिवसीय मैच खेल चुके हैं। इनमें उन्होंने 43.32 की औसत से 12,043 रन बनाए हैं जिनमें 28 शतक शामिल हैं। शतकों और रनों की लिहाज से सिर्फ मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ही उनसे आगे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:25 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+