Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

19 वर्ष के निक ने तोड़ा नडाल का विंबलडन जीतने का सपना

लंदन। दुनिया के 144वें नंबर के खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के निक किर्जीयोस ने विम्बलडन में सबसे बड़ा उलटफेर करते हुए दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी और 14 बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन राफेल नडाल को हरा दिया।

पहली बार विम्बलडन खेल रहे 19 साल के किर्गीयोस ने नडाल को 7-6, 5-7, 7-6, 6-3 से हरा दिया। वह पिछले 10 साल में विम्बलडन क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाले पहले क्वालीफायर बन गए।

वह 1992 के बाद दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी को हराने वाले शीर्ष सौ के बाहर के पहले खिलाड़ी हैं। उनसे पहले 1992 विम्बलडन के तीसरे दौर में आंद्रेइ ओल्होवस्की ने जिम कूरियर को हराया था।

पूर्व चैम्पियन स्पेन के राफेल नडाल को विंबलडन से बाहर कर दिया है। चौथे दौर के मैच में किरियोस ने नडाल को हराकर बड़ा उलटफेर किया।

इससे पहले नडाल पिछले वर्ष भी विंबलडन से बाहर हो गए थे और वह इस खिताब को नहीं जीत सके थे। किरियोस को विंबलडन में वाइल्ड कार्ड के जरिए प्रवेश मिला था।

किरियोस 1992 के बाद ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं, जिनकी रैंकिंग 100 (मौजूदा रैंकिंग 144) से भी ज़्यादा है और उन्होंने दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी को किसी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में मात दी है।

नडाल के अलावा पूर्व चैंपियन मारिया शारापोवा भी चौथे दौर में हार गईं। महिलाओं के वर्ग में रूस की मारिया शरापोवा भी टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं।

चौथे दौर के मैच में शरापोवा को जर्मनी की ऐंजलीक कैयरबर ने 7-6, 4-6, 6-4 से हराया। दूसरी ओर पुरुष सिंगल्स में रोजर फेडरर ने टॉमी रोब्रेडो को हराकर क्वार्टर फ़ाइनल में जगह बनाई।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:17 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+