अगली बार चोटिल हुआ तो सब कुछ खत्म: फ्लिंटॉफ
टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके फ्लिंटॉफ इस समय चोटिल होने की वजह से एकदिवसीय टीम से बाहर हैं। उनके चोटिल दाहिने घुटने का ऑपरेशन हुआ है। वह दुबई में अगले तीन महीनों तक रहेंगे और यहीं चोट से उबरेंगे। इसके बाद वह अगले वर्ष मार्च में होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के तीसरे संस्करण में खेलेंगे।
स्थानीय समाचार पत्र 'डेली मेल' के मुताबिक फ्लिंटॉफ ने कहा, "अगली बार चोटिल हुआ तो मुझे क्रिकेट छोड़ना पड़ेगा। ऑपरेशन के बाद मुझमें अब सीमित क्रिकेट बची है और आगे चोट लगी तो सब कुछ खत्म हो जाएगा।"
उन्होंने कहा, "जब मैं 13 वर्ष का था तब से चोटिल होता रहा हूं। मैं जब इंग्लैंड की टीम में आया था तो उसके कुछ दिनों पहले ही चोट से उबरा था।"
फ्लिंटॉफ ने कहा कि देश के लिए खेलना उनकी प्राथमिकताओं में सबसे ऊपर रहा है। उन्होंने कहा, "मैंने पहले भी कहा है कि इंग्लैंड के लिए खेलना मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। मेरे लिए शारीरिक फिटनेस और पारिवारिक जिम्मदारियों के बीच भी बेहतर संतुलन बनाना जरूरी है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications