Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मुझे मजबूरी में आयोजन समिति के खिलाफ बोलना पड़ा : रणधीर सिंह

नई दिल्ली, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के अकेले भारतीय सदस्य और राष्ट्रमंडल खेलों की आयोजन समिति (सीजीओसी) के उपाध्यक्ष रणधीर सिंह का कहना है कि सब कुछ व्यवस्थित ढंग से हो सके इसलिए उन्हें आयोजन समिति के खिलाफ बोलना पड़ा। उन्होंने कहा, "मैं कुछ कमियों की ओर इशारा करना चाहता हूं और हमें सभी मोर्चो पर काम के लिए तैयार रहना चाहिए।"

3 से 14 अक्टूबर तक होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारियों के सबंध में एक साक्षात्कार के दौरान रणधीर सिंह ने आईएएनएस से कहा, "मैं जानता हूं कि इतने बड़े आयोजन किस तरह किए जाते हैं और मैं यह भी जानता हूं कि हम इस वक्त कहां खड़े हैं व निर्धारित समय तक तैयारियां पूरी कर लेने के लिए क्या-क्या किया जाना चाहिए।"

उन्होंने कहा, "आलोचना सकारात्मक होनी चाहिए और उसका स्वागत किया जाना चाहिए, क्योंकि कई बार आपको लगता है कि सब कुछ सही दिशा में हो रहा है जबकि वास्तविकता कुछ और होती है।"

रणधीर ने निजी तौर पर समिति की कार्यप्रणाली के विषय में बहुत कुछ कहा। वह अधिकारों की एकाग्रता व विभिन्न उप-समितियों के अधिकारियों को कम महत्व दिए जाने का विरोध करते हैं।

उनकी नाराजगी ने आयोजन समिति को एकजुट कर दिया है और उप-समितियों ने रातोरात दिल्ली में कनॉट प्लेस के पास स्थित सीजीओसी के नए मुख्यालय में काम शुरू कर दिया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:25 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+