For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

ऑस्ट्रेलियाई ओपन में खिलाड़ियों पर बरसेगा पैसा, 350 करोड़ की गई इनामी राशि

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलियाई ओपन 2020 से पहले टेनिस के खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी सामने आई है। इस टूर्नामेंट के लिए अब इनामी कई ज्यादा बढ़ा दी गई है। साल के पहले ग्रैंडस्लैम आस्ट्रेलियाई ओपन की शुरूआत 20 जनवरी को मेलबर्न पार्क में होगी। इसके लिए 350 करोड़ रुपए इनामी राशि निधारित की गई है, यानी कि पिछले टूर्नामेंट से पुरस्कार राशि में कुल 13.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है।

ऑस्ट्रेलियन ओपन टूर्नामेंट के निदेशक क्रेग टिली ने कहा कि खेल समूह में निवेश जारी रखने के लिए यह एक और महत्वपूर्ण कदम था। टेली ने कहा, "हम लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय टेनिस खिलाड़ियों के लिए वेतन और स्थितियों में सुधार करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस साल भी हमने हर साल की तरह पुरस्कार राशि में प्रत्येक दौर के हिसाब से बढ़ोतरी की तथा हमने एकल और युगल में शुरुआती दौर में बाहर होने वाले खिलाड़ियों को भी अच्छी धनराशि से पुरस्कृत करने का फैसला किया है।" उन्होंने कहा कि हम खेल के सभी स्तरों पर पुरस्कार राशि में वृद्धि करने में दृढ़ता से विश्वास करते हैं और हम अधिक खिलाड़ियों को अधिक पैसा बनाने में सक्षम बनाएंगे। पिछले पांच सालों में पुरस्कार राशि में 61.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। अन्य ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट में भी ऐसा हुआ है।

अब एकल में खिताब जीतने वाले खिलाड़ी को 29 करोड़ 37 लाख के करीब राशि मिलेगी। जबकि फाइनल में हारने वाले को 14 करोड़ 71 लाख के तक की राशि मिलेगी। डबल्स में खिताब जीतने वाली जोड़ी को 5 करोड़ 41 लाख 56 हजार के करीब इनामी राशि मिलेगी, जबकि फाइनल में हारने वाली जोड़ी को 2 करोड़ 70 लाख, 78 हजार के करीब मिलेंगे।

Story first published: Tuesday, December 24, 2019, 17:53 [IST]
Other articles published on Dec 24, 2019
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+