ऑकलैंड एकदिवसीय : पाकिस्तान की आधी टीम पेवेलियन लौटी (लीड-1)
कामरान अकमल 78 गेंदों पर पांच चौकों और तीन छक्कों की मदद से 83 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं जबकि कप्तान शाहिद अफरीदी एक चौके की मदद से पांच रन बनाकर उनका साथ निभा रहे हैं।
पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसके सलामी बल्लेबाज अहमद शहजाद छह रन बनाकर काइल मिल्स की गेंद पर स्थापन्न खिलाड़ी जेमी हाउ के हाथों लपके गए। पाकिस्तान का पहला विकेट 14 के कुल योग पर गिरा।
मोहम्मद हाफीज 15 गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से 21 रन बनाकर चलते बने। हाफीज को तेज गेंदबाज हामिश बेनेट ने जेम्स फ्रेंकलिन के हाथों लपकवाया। हाफीज का विकेट 31 के कुल योग पर गिरा।
अनुभवी बल्लेबाज यूनिस खान 16 रन बनाकर बेनेट की गेंद पर ब्रेंडन मैक्लम के हाथों लपके गए। यूनिस का विकेट 58 के कुल योग पर गिरा।
असद सफीक 35 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 26 रन बनाकर रन आउट हुए। सफीक ने कामरान के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 74 रन जोड़े। उमर अकमल आठ रन के निजी योग पर फ्रेंकलिन की गेंद पर ब्रेंडन को कैच थमाकर चलते बने। उमर का विकेट 159 के योग पर गिरा।
न्यूजीलैंड की ओर से फ्रेंकलिन और बेनेट ने दो-दो विकेट चटकाए हैं जबकि एक विकेट मिल्स के खाते में गया है।
पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 311 रन बनाए जिसमें विस्फोटक बल्लेबाज जेसी राइडर (107) और नाथन मैक्लम (65) की उम्दा पारी शामिल है।
न्यूजीलैंड की ओर से पारी की शुरुआत मार्टिन गुपटिल और मैक्लम ने की। मैक्लम 13 गेंदों पर एक चौके और एक छक्के की मदद से 12 रन बनाकर पेवेलियन लौट गए। उन्हें सोहैल तनवीर ने कामरान अकमल के हाथों लपकवाया। मैक्लम का विकेट 18 के कुल योग पर गिरा।
गुपटिल ने 44 रनों का योगदान दिया। उन्होंने 75 गेंदों पर तीन चौके और एक छक्का लगाया। गुपटिल को अब्दुल रज्जाक ने उमर गुल के हाथों कैच करवाया। गुपटिल का विकेट 141 के कुल योग पर गिरा। गुपटिल ने जेसी राइडर के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 123 रनों की साझेदारी की।
रॉस टेलर पांच रन के निजी योग पर रज्जाक की गेंद पर कामरान को कैच थमाकर चलते बने। टेलर का विकेट 153 के कुल योग पर गिरा। हरफनमौला फ्रेंकलिन आठ रन के निजी योग पर शोएब अख्तर की गेंद पर कामरान को कैच थमाकर चलते बने। फ्रेंकलिन का विकेट 174 के कुल योग पर गिरा।
राइडर ने 93 गेंदों पर सात चौकों और छह छक्कों की मदद से 107 रनों की तेजतर्रार पारी खेली। राइडर को हाफीज ने तनवीर के हाथों लपकवाया। राइडर का विकेट 190 के कुल योग पर गिरा।
नाथन ने 50 गेंदों पर सात चौकों और तीन छक्कों की मदद से 65 रनों की पारी खेली। उन्हें हाफीज ने शहजाद के हाथों कैच करवाया। नाथन ने स्कॉट स्टायरिस (नाबाद 58) के साथ मिलकर छठें विकेट के लिए 120 रन जोड़े। स्टाइरिस ने 44 गेंदों पर छह चौके और एक छक्का लगाया। काइल मिल्स बिना खाता खोले रनआउट हुए।
पाकिस्तान की ओर से रज्जाक और हाफीज ने दो-दो विकेट झटके जबकि अख्तर और तनवीर के खाते में एक-एक विकेट गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications