धौनी ने अपने गेंदबाजों की हौसला अफजाई की
यह पूछे जाने पर कि वह गेंदबाजी में क्या परिवर्तन करना चाहते हैं, धौनी ने कहा, "मीडिया यह जानने के लिए हमेशा उतावला रहता है लेकिन इसके लिए आपको मंगलवार तक इंतजार करना होगा।"
धौनी ने कहा, "ईशांत शर्मा लय में लौट रहे हैं। अहमदाबाद टेस्ट इसका गवाह है। उनमें काफी सुधार दिखा। श्रीसंत ने नेट अभ्यास के दौरान अच्छी गेंदबाजी की। उनकी गेंदों में तेजी और स्विंग है लेकिन परिवर्तन को लेकर मैच के दिन तक इंतजार करना होगा।"
हरभजन सिंह के सोमवार को अभ्यास के लिए नहीं पहुंचने पर कप्तान ने कहा, "हरभजन ठीक हैं। यह स्वच्छिक अभ्यास सत्र था, लिहाजा बहुतेरे खिलाड़ियों ने होटल में रहकर आराम करने का फैसला किया।"
कप्तान ने अब तक अच्छी पारी खेलने में नाकाम रहे सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग का भी समर्थन किया। धौनी ने कहा, "सहवाग जैसे खिलाड़ी को यह बताने की जरूरत नहीं कि उन्हें क्या करना है। वह अच्छी तरह जानते हैं कि खेल को कैसे आगे बढ़ाया जाए। मैं चाहता हूं कि वह हमेशा अपना स्वाभाविक खेल दिखाएं।"
सरदार पटेल मोटेरा स्टेडियम में भारतीय टीम को निराशा हाथ लगी थी लेकिन कप्तान को आशा है कि ग्रीन पार्क में परिणाम निकलेगा।
धौनी ने कहा, "यहां की पिच मोटेरा से अलग है। यहां कुछ घास है और इसका सबसे निचला तला काफी सूखा है लेकिन इसके बावजूद यह नहीं कहा जा सकता कि अगले पांच दिनों तक यह कैसा व्यवहार करेगी। मौसम को देखते हुए सीमरों की भूमिका काफी अहम होगी। मैं उम्मीद करता हूं कि हमारे गेंदबाजों को रिवर्स स्विंग में मदद मिलेगी और मैच का परिणाम निकलेगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications