राजकोट में भारत और श्रीलंका के बीच पहला वनडे मैच खेला जा रहा है. श्रीलंका ने टॉस जीतकर भारत से पहले बल्लेबाज़ी करने के लिए कहा है.
स्कोरकार्ड देखिए
इससे पहले हुए टेस्ट सिरीज़ ने भारत ने श्रीलंका को हरा दिया था और विश्व की नंबर एक टीम बन गया था. ट्वेन्टी-20 सिरीज़ एक-एक से बराबर रही थी.
युवराज सिंह घायल हैं और इस मैच में नहीं खेल पाएँगे..इस मैच में श्रीसंत भी नहीं खेल रहे हैं क्योंकि उन्हें स्वाइन फ़्लू है.
श्रीलंका के भी दो अहम खिलाड़ी घायल हैं.