हार से परेशान स्ट्रॉस ने किया वापसी का दावा
एशेज-2010 के अंतर्गत आस्ट्रेलिया ने पश्चिम आस्ट्रेलिया क्रिकेट संघ (वाका) मैदान पर खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड को 267 रनों से हराकर पांच मैचों की श्रृंखला में 1-1 की बराबरी कर ली।
हार से निराश स्ट्रॉस ने माना कि उनकी टीम इस मैच में अच्छा नहीं खेली। उन्होंने कहा कि उनकी टीम अगले मैच में वापसी की पुरजोर कोशिश करेगी।
स्ट्रॉस ने कहा, "हम इस हार से सबक लेंगे और अगले मैच में वापसी की पुरजोर कोशिश करेंगे। मेलबर्न टेस्ट में टीम में कोई बदलाव नहीं होगा। जरूरत के हिसाब से हम बल्लेबाजी क्रम में बदलाव कर सकते हैं। उम्मीद है हम श्रृंखला में वापसी करने में कामयाब होंगे।"
ब्रिस्बेन में खेला गया पहला टेस्ट मैच बराबरी पर छूटा था। इस मैच में भी इंग्लिश टीम अपनी शानदार बल्लेबाजी की बदौलत मेजबान टीम पर हावी रही थी। इसके बाद उसने एडिलेड में खेले गए दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड ने आस्ट्रेलिया को पारी और 71 रनों से पराजित किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications